भागलपुर में विकास की नई लहर: महापौर महोदया और उप महापौर महोदय ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर: शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जन-सुविधाओं के विस्तार के संकल्प के साथ आज महापौर डॉ. बसुंधरा लाल और माननीय उप महापौर महोदय डॉ. मो. सलाउद्दीन अहसन ने संयुक्त रूप से नगर निगम के विभिन्न वार्डों में लाखों की लागत वाली विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
प्रमुख विकास कार्य:
आज के कार्यक्रम में वार्ड संख्या 33 और 39 में विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। इसके अंतर्गत:
वार्ड 33: बरहपुरा पश्चिम टोला एवं उत्तर टोला में पाइप लाइन सहित प्याऊ (Water Booth) का , अब्दुल मजीब लेन में सड़क व नाला (लागत 16.92लाख) का उद्घाटन किया गया एवं अब्दुल मोजीब रोड से जद् अली लेन तक रोड एवं नाला निर्माण (लागत ₹13.75 लाख) तथा प्राणवती लेन में सड़क, पुलिया एवं नाला ढक्कन निर्माण (लागत ₹22.68 लाख) का शिलान्यास हुआ।
वार्ड 39: यहाँ भी आम जन की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों (कल्लू महरूम के घर एवं पाकीजा चाय दुकान के पास) पर नए प्याऊ का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर महापौर महोदया डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि नगर निगम हर वार्ड में सड़क, जल निकासी और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ये योजनाएं स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चल रही मांगों को पूरा करेंगी।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अफसाना (वार्ड 33), शाहिदा खातून (वार्ड 39), पार्षद प्रतिनिधिगण सहित और भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
