श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी, भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा जिले के विभिन्न गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विधि-व्यवस्था, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, नियंत्रण कक्ष, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रावणी श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी महोदया, भागलपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय, भागलपुर द्वारा जिले के विभिन्न गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, नियंत्रण कक्ष, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही, सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
