बैजानी में पुलिस-जन संवाद बैठक आयोजित, ग्रामीणों ने स्कूल टाइम गश्ती व नशा बंदी की उठाई मांग
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार
भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजानी पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को बाईपास थाना अध्यक्ष सुमन कुमार राय के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण पुलिस-जन संवाद बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता बैजानी सेक्टर पदाधिकारी ललित नारायण मंडल ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना बैठक में ग्रामीणों ने स्कूल समय के दौरान पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके साथ ही क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने तथा रात्रि गश्ती को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया ग्रामीणों ने कहा कि नियमित पुलिस गश्ती से असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बेहतर होगी सेक्टर पदाधिकारी ललित नारायण मंडल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं और सुझावों को वरीय अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। बैठक के दौरान पंचायत के कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।
