आग से सुरक्षा पर जागरूकता अभियान का समापन, मॉक ड्रिल से लोगों को किया गया सतर्क

आग से सुरक्षा पर जागरूकता अभियान का समापन, मॉक ड्रिल से लोगों को किया गया सतर्क

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर में पिछले 7 दिनों से चल रहे अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान का आज विधिवत समापन किया गया यह अभियान जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों को आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।इस संबंध में जानकारी देते हुए डिवीजनल कमांडेंट सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को आगजनी की घटनाओं से होने वाली जान-माल की क्षति से बचाना है। उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में समय सबसे महत्वपूर्ण होता है, ऐसे में जब तक अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे, तब तक लोग अपनी सुरक्षा कैसे करें, इसकी जानकारी देना बेहद जरूरी है।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, ताकि लोग वास्तविक परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के उपायों को समझ सकें। इसके साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए वॉल पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।संजय कुमार ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के कई महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया,खासतौर पर स्कूलों में बच्चों को इस विषय में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे खुद सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी जागरूक कर सकें।अभियान के समापन के मौके पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सतर्क रहें और आगजनी जैसी घटनाओं से बचने के लिए बताए गए उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे, ताकि समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!