मानिकपुर में बन रहे पुल निर्माण पर उठे सवाल, मिट्टी वाले बालू से ढलाई करने का आरोप

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत धर्मकांटा से कटहलडांगी के बीच बन रहे बाईपास सड़क परियोजना में मानिकपुर स्थित पुल निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है और मिट्टी मिश्रित बालू से ढलाई का काम कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया तो यह पुल ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगा और सरकार का करोड़ों रुपये का पैसा बर्बाद हो जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार जब निर्माण कार्य में लगे सुपरवाइजर से इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अच्छे बालू की उपलब्धता नहीं होने के कारण इसी बालू से काम किया जा रहा है। इस जवाब के बाद लोगों में और अधिक आक्रोश फैल गया।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि पुल और सड़क जैसी जनहित की परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण सामग्री की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!