भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कोर कमेटी के सदस्य नियुक्त होने पर मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने इसे मस्तूरी क्षेत्र एवं भाजपा संगठन के लिए गौरव का विषय बताते हुए खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कोर कमेटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. बांधी के अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश संगठन को मिलेगा तथा पार्टी और अधिक मजबूत होकर जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने कहा कि संगठन ने एक अनुभवी एवं कर्मठ नेता को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है। जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर ने डॉ. बांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे सदैव कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक रहे हैं तथा संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत ने कहा कि डॉ. बांधी के नेतृत्व में भाजपा समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच को और मजबूत करेगी। वहीं जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा पूरन सिंह ठाकुर एवं युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी ने भी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह एवं खुशी से भरा रहा। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. बांधी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होकर जनता के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
