ग्राम भटचौरा के बाजारपारा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का 134वां एपिसोड

ग्राम भटचौरा के बाजारपारा में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” का 134वां एपिसोड

भटचौरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड का श्रवण आज ग्राम भटचौरा के बाजारपारा मोहल्ले में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणजन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं ऐतिहासिक नगरी मल्हार का उल्लेख करते हुए इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की जानकारी देशवासियों तक पहुंचाई। साथ ही नदियों की स्वच्छता, डॉलफिन संरक्षण एवं रेस्क्यू कार्यों तथा आम फलों की विशेषताओं एवं किसानों के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के पश्चात जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर ने उपस्थित ग्रामीणों को मन की बात कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया तथा मल्हार की ऐतिहासिक जानकारी को राष्ट्रीय स्तर पर साझा करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। मल्हार मंडल के उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनों को दी।
इस अवसर पर जिला मन की बात प्रभारी सुरेश खटकर, मल्हार मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे, जिला युवा मोर्चा सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मल्हार रंजीत सोनवानी, संयोजक मल्हार मंडल कौशल पटेल, श्याम सुंदर साहू, भाजपा लोहर्सी मंडल के पदाधिकारी, सुनील पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोहर्सी दुर्गा गंधर्व, महामंत्री विशाखा केवट, मनोज केवट, काशीराम पटेल, श्यामलाल पटेल, भागूराम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संवाददाता -महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!