अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ही आपस में भिड़े

अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ही आपस में भिड़े

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

ऐंकर — भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ही आपस में भिड़ गए। अधीक्षक कार्यालय के सामने शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, निजी सुरक्षा कंपनी के गार्ड वेतन वृद्धि, अवकाश और अन्य मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। इसी बीच कंपनी को धरने की जानकारी मिली, जिसके बाद कुछ बाहरी गार्डों को अस्पताल बुलाकर ड्यूटी पर लगाने की कोशिश की गई।
धरने पर बैठे गार्डों ने इसका विरोध किया और बाहरी गार्डों को वहां से जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
घटना के दौरान अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर ओपीडी सेवा पर देखने को मिला, जहां मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। जिस अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन गार्डों पर है, वहीं उनका यह हिंसक रूप सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
वहीं अस्पताल अधीक्षक प्रोफेसर एच.पी. दुबे ने कहा कि यह सुरक्षा कंपनी और गार्डों के बीच का मामला है। अस्पताल केवल कंपनी को अनुबंध के तहत काम करा रहा है।
फिलहाल घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल है और मामले मे किसी तरह के सुलह की बात सामने नहीं आई।

बाइट — सुरक्षाकर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!