भागलपुर में सहयोग शिविर का आयोजन, लाभार्थियों को मिला जॉब कार्ड और योजनाओं का लाभ

भागलपुर में सहयोग शिविर का आयोजन, लाभार्थियों को मिला जॉब कार्ड और योजनाओं का लाभ

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के बिशुनपुर जीच्छो उत्क्रमित उच्च विद्यालय के मैदान में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की सहयोग शिविर में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार के सचिव एवं भागलपुर के सह प्रभारी सचिव दीपक आनंद, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, उप विकास आयुक्त प्रदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव तथा कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश मौजूद रहे। इस दौरान कई लाभार्थियों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया शिविर को संबोधित करते हुए सचिव दीपक आनंद ने कहा कि शिविर में पहुंचे लगभग सभी लाभार्थियों के आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है जिन मामलों का समाधान अभी नहीं हो पाया है उनका निष्पादन अगले सात दिनों के भीतर कर लिया जाएगा वहीं जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि भागलपुर जिले में कुल 38 स्थानों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं सभी शिविरों में एक-एक वरीय पदाधिकारी की तैनाती की गई है ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके

बाइट – दीपक आनंद, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

बाइट – डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी, भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!