जगदीशपुर में 41 बोतल देसी शराब जब्त, आरोपी फरार
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
जगदीशपुर। थाना क्षेत्र कोला नारायण पुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 41 बोतल में करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब पद्दू यादव के घर के पीछे से जब्त की गई।
पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई, जिसमें 41 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। जब्त शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
