ठाकुरगंज +2 उच्च विद्यालय स्थित स्टेडियम का होगा जीर्णोद्धार, विधायक ने लिखा मंत्री को पत्र
प्रदीप कुमार शर्मा
बिहार खेल जगत में नया मुकाम हासिल कर रहा और किशनगंज के युवा भी पीछे नहीं है जिले में युवा अब खेल जगत में नई ऊंचाई को छू रहे हाल के दिनों में किशनगंज की 6 बेटियों ने रचा इतिहास, बिहार महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन , इसी को बढ़ावा देने और युवाओ की मांग पर ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने पिछले दिनों ठाकुरगंज +2 उच्च विद्यालय स्थित स्टेडियम का निरीक्षण किया था जहां स्टेडियम की हालत काफी बिगड़ी हुई पाई गई, इसी दौरान युवाओं ने विधायक गोपाल अग्रवाल से स्टेडियम के जीर्णोद्धार की मांग की जिसके बाद ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने यह आश्वासन दिया कि इसके लिए खेल मंत्री से मिलेंगे और हर संभव प्रयास करेंगे , जिसके बाद विधायक ने मंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि ठाकुरगंज +2 उच्च विद्यालय स्थित स्टेडियम के जीर्णोद्धार की आवश्यकता है ताकि बच्चों को खेल के लिए साफ व व्यवस्थित माहौल मिल सके
