शेखपुरा जिला में 4 एवं 5 जुलाई को संस्कार पब्लिक स्कूल में होगी तृतीय बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन लेज़र रन राज्य चैंपियनशिप- का आयोजन
रिपोर्टर रंजन कुमार
शेखपुरा जिला में पहली बार तृतीय बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन संघ लेज़र रन राज्य चैंपियनशिप का आयोजन 4 एवं 5 जुलाई को किया जाएगा दो दिवसीय प्रतियोगिता टाउन थाना क्षेत्र स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल पेरिस में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने इसकी तैयारियों एवं प्रतियोगिता के महत्व की विस्तृत जानकारी दी एसोसिएशन के अध्यक्ष-यशपाल कुमार ने कहा कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिहार में मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर मिलेगा एसोसिएशन के सचिव-बबलू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, अंडर-21 एवं सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।-एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री राहुल कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता बिहार के सभी जिलों के खिलाड़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ी आगामी बिहार राज्य ओलंपिक खेल-2026 में अपने-अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष-धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि आयोजन समिति खिलाड़ियों प्रशिक्षकों अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों एवं आम नागरिकों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा आयोजन समिति ने सभी जिलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहें।
