नशा मुक्ति जागरूकता अभियान प्रभात फेरी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान प्रभात फेरी
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों द्वारा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र के नेतृत्व में विश्व नशा मुक्ति दिवस सप्ताह के अवसर पर प्रभात फेरी निकाल कर मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आम जन को जागरूक करने का प्रयास किया । इस अवसर पर थाना जगदीशपुर परिसर में थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह तथा एस आई धनंजय कुमार ने बच्चों का स्वागत करते हुए सम्मानित कर उत्साहवर्धन किए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को मादक पदार्थ के सेवन और अवैध तस्करी से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और समाज को नशामुक्त बनाने हेतु नशा मुक्ति दिवस मनाया जाता है । ये बच्चे ही समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के सूत्रधार के साथ भविष्य के जागरूक नागरिक हैं । बच्चों ने समाज, विशेषकर युवाओं और किशोरों को नशे की लत से बचाने और इसके शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसानों के बारे में जागरूक करने संकल्प लिए। वहीं विद्यालय में चल रहे स्वागत सप्ताह के अंतिम दिन अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य ग्रीष्मावकाश के उपरांत बच्चों की भावनात्मक एवं शैक्षणिक जुड़ाव स्थापित करने के लिए नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना था । इस कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी , शिक्षिका फूल कुमारी, वीणा कुमारी , प्रतिमा मिश्रा , प्रज्ञा , भारती कुमारी ,शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार , कर्मी राजकिशोर, वृंदा , रिंकू , सुशीला ,बाबूलाल सहित सभी छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!