सबौर में पंचायत विकास दिवस का आयोजन, प्रभारी सचिव दीपक आनंद और डीएम अलंकृता पांडे ने की शिरकत
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर के सबौर प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत अंतर्गत बहादुरपुर स्थित पंचायत भवन में आज पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव सह भागलपुर के प्रभारी सचिव दीपक आनंद शामिल हुए।
कार्यक्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे भी मौजूद रहीं। इस दौरान पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने को लेकर चर्चा हुई अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। पंचायत विकास दिवस के मौके पर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया
बाइट — दीपक आनंद प्रभारी सचिव भागलपुर
बाइट — अलंकृता पांडे जिलाधिकारी भागलपुर
