बैजलपुर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, प्रशासन ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

बैजलपुर पंचायत में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, प्रशासन ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर सबौर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है अंचल अधिकारी सौरभ कुमार, अमीन महादेव दास तथा प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल के नेतृत्व में पुलिस बल एवं 40 बटालियन के जवान भी मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए 48 घंटे के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति सरकारी आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी अंचल अधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। कई अतिक्रमणकारी अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुट गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने से आम जनता को सुविधा मिलेगी तथा भविष्य में विकास कार्यों को गति मिलेगी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 48 घंटे की समय-सीमा पूरी होने के बाद दो दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा और पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने तक कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!