बाइक की टक्कर से युवती और युवक घायल, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, दोनों को मायागंज अस्पताल किया गया रेफर, दोनों की हालत नाजुक
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर पीरपैंती बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया हादसे में दुलदुलिया गांव निवासी जीछु मंडल की पुत्री प्रीति कुमारी और खवासपुर निवासी बाइक चालक नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया जा रहा है कि प्रीति कुमारी बैंक जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं इसी दौरान बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं उनके दायें पैर में गंभीर चोट लगी है और फ्रैक्चर की आशंका जताई जा रही है।वहीं बाइक चालक नीतीश कुमार ने बताया कि अचानक युवती बाइक के सामने आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। हादसे में उन्हें भी बायें पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी।स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
