डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
महापौर के कार्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर पूरे शहरों में लाइट से कोने कोने पर शहर रोशन करने की हुई अहम बैठक ।
इस संबंध में माननीय महापौर वसुंधरा लाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित लाइट एजेंसी के प्रतिनिधि श्री विश्वजीत सिंह, नगर निगम के रौशनी शाखा प्रभारी तथा सम्मानित पार्षदगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान महापौर महोदया ने एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत अधिष्ठापन का कार्य पूरा किया जाए। इसके साथ ही लाइटों के तकनीकी मानकों और कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता न करने की हिदायत दी गई।
माननीय महापौर का संदेश:
“शहर के हर नागरिक को सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में चारों ओर उल्लास और भक्ति का माहौल रहता है; ऐसे में शहर का कोई भी कोना अंधेरे में न रहे, इसके लिए निविदा प्रक्रिया को गति देकर समय से पूरा कराया गया है। संबंधित एजेंसी को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि गुणवत्ता और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करते हुए पूजा से पूर्व सभी चिन्हित स्थानों को रोशन किया जाए।”
कार्यदायी एजेंसी को निर्देशित किया गया है कि पर्याप्त मानव संसाधन और उपकरणों की व्यवस्था कर कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कराया जाए, जिससे दुर्गा पूजा में पूरा शहर दूधिया रोशनी से जगमगा सके।
