जे पी आंदोलन के भूमिगत सेनानियों में देखा गया उत्साह का लहर ।

जे पी आंदोलन के भूमिगत सेनानियों में देखा गया उत्साह का लहर ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार

 

बांका जिला अंतर्गत शहर के पुरानी ठाकुर वाड़ी में जे पी सम्पूर्ण क्रांति मंच की जिलाध्यक्ष – शशि शेखर चौधरी की अध्यक्षता मे बैठक हुई ।जिसमें संपूर्ण क्रांति मंच के प्रदेश सचिव श्री त्रिपुरारी सिंह एवं मिडिया प्रभारी बिहार सम्पूर्ण क्रांति मंच के अजय कांत मिश्रा ने बताया कि बिहार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा लिए गए ,भूमिगत जे पी सेनानियों के लिए गए फैसले से बांका के सभी जे पी सेनानियों मे उत्साह की लहर दौड़ गई । लिए गए इस फैसले में भूमिगत सेनानियों को समान पेंशन एवं समान सुविधाओं को लेकर आदेश देने की बात को सही ठहराया जिसमें सभी समस्त भूमिगत सेनानियों ने इस कार्य के लिए धन्यवाद कहा जिसमें बांका से प्रतिनिधि मण्डल चुनकर मुख्यमंत्री कोई ज्ञापन देने साथ ही मिलकर बांका की समस्याओं से अवगत कराने की बात की। बैठक मे उपाध्यक्ष शंकर यादव . नरेश शाह, ललिता देवी साधना देवी रिंकू देवी राम बिलास पंजीयरा, महेंद्र पासवान. राजाराम सिंह ललन सिँह सहित सैकड़ो सेनानी उपस्थित थे.जिसमें पत्रकार अमित कुमार एवं राहिल सिद्दीक़ी को चादर ओढ़ा कर सम्मान किया गया।
लोक नायक जय प्रकाश जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा।

बाइट – त्रिपुरारी प्रसाद सिंह , प्रदेश महासचिव जे पी सेनानी ।

बाइट – अजय कांत मिश्रा, मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण क्रांति मंच , बांका /बिहार

बाइट – शशी शेखर चौधरी , संपूर्ण क्रांति मंच अध्यक्ष बांका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!