भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद

भागलपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, चार चोरी की बाइक बरामद

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार

भागलपुर पुलिस को अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। लोदीपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा गांव निवासी पवन मंडल ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर राहुल कुमार, मिथुन कुमार और देवानंद कुमार को गिरफ्तार किया।पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जहां से चोरी की कुल चार मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार राहुल कुमार और मिथुन कुमार झारखंड के गोड्डा जिले के पत्थरगामा थाना क्षेत्र के निवासी हैं जबकि देवानंद कुमार बांका जिले के धनकुंड थाना क्षेत्र का रहने वाला है।इस मामले को लेकर सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह सक्रिय था। चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में किया जाता था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है

बाइट — अतूलेश झा सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!