शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पचपेड़ी में शाला प्रबंधन समिति का गठन, रमेश सूर्यकांत बने अध्यक्ष
बिलासपुर जिले के पचपेड़ी स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। प्राचार्य दिनेश कुर्रे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित पालकों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से रमेश सूर्यकांत को समिति का अध्यक्ष और सत्यनारायण दिवाकर को उपाध्यक्ष चुना। बैठक में स्कूल के बेहतर संचालन, विद्यार्थियों की शिक्षा और विद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।
पचपेड़ी के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पचपेड़ी में शाला प्रबंधन समिति के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य दिनेश कुर्रे ने की। इस दौरान उपस्थित पालकों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से समिति का गठन किया।
सर्वसम्मति से रमेश सूर्यकांत अध्यक्ष और सत्यनारायण दिवाकर उपाध्यक्ष चुने गए
बैठक में सर्वसम्मति से रमेश सूर्यकांत को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और सत्यनारायण दिवाकर को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही समिति के अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। बैठक में विद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक व्यवस्था और स्कूल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर करन टंडन, उपसरपंच अनुज कुर्रे, कृष्ण कुमार, संतोषी साहू, सुरेश खटकर व्यापारी संघ अध्यक्ष, गोवर्धन मार्शल, राजेंद्र घृतलहरे, शिव सोनी व्याख्याता, अश्वनी टंडन, संकुल समन्वयक सुरेंद्र रात्रे, बसावन कांत, रामायण प्रसाद साहू, तुलाराम जोगी, दीपचंद पाटले, आशाराम कोशले, फिरंगी भैना, रामकुमार चौहान सहित अन्य पालक उपस्थित रहे।
संवाददाता महेंद्र सिंह राय
