बायपास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 153 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बायपास थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 153 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर: जिले के बायपास थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट डिजायर कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बायपास थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार (रजिस्ट्रेशन संख्या BR01BV2276) से अवैध रूप से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चनवीर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 17 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।
बरामद शराब में रॉयल स्टैग ब्रांड की 375 एमएल की 360 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा 135 लीटर, तथा इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 375 एमएल की 48 बोतलें, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर पाई गई। इस प्रकार कुल 153 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।
पुलिस ने मौके से इमामुद्दीन अंसारी, पिता हारून अंसारी, निवासी ग्राम बासमुंडी, थाना पोरैया, जिला गोड्डा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जब्त शराब एवं वाहन के साथ बायपास थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।बायपास थानाध्यक्ष चनवीर यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त शराब, वाहन एवं गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी आपूर्ति किन स्थानों पर की जानी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!