सच का हाथ पकड़कर बढ़ता चल”कवियों ने महात्मा गांधी शताब्दी आगमन समाहरोह आयोजित कवि सम्मेलन किया

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

सच का हाथ पकड़कर बढ़ता चल”कवियों ने महात्मा गांधी शताब्दी आगमन समाहरोह आयोजित कवि सम्मेलन किया

भागलपुर जिला अंतर्गत से आए कवियों ने महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह के शनिवार के सायंकालीन सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन समारोह में समिति के संयोजक प्रसून लतांत ने कवियों और कवयित्रियों का परिचय कराया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता संतोष सिंह ने की जबकि मुख्य अतिथि थे धनंजय कुमार कुटेमाटे। विशिष्ट अतिथि थे उप मेयर डॉ.सलाउद्दीन अहसन। संचालन गीतकार राजकुमार ने किया। आरंभ में उन्होंने मंच पर विराजमान कवियों एवं कवयित्रियों की उपलब्धियां से परिचित कराया। आरंभ में पटना से पधारीं आराधना प्रसाद ने अपनी कविता-
“जय भारत उद्घोष किये तू चलता चल” के माध्यम से देश प्रेम और सत्य की राह पर चलने की अपील कवयित्री ने की।
कवि अविनाश बंधु ने समानता की बात करते हुए “सबका हक है एक बराबर देश में” कविता सुनाई। पटना से पधारे कवि राजमणि मिश्र ने अपनी कविता “आलिंगन में हम दूरियां समेट लें” के माध्यम से लोगों को कर्मवीर बनने का संदेश दिया। पटना से पधारीं कवयित्री लता प्रासर ने श्रम की महत्ता को दर्शाने वाली कविता “मगरूर हूं,मजबूर हूं हां मजदूर हूं मैं…” सुनाई।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संतोष सिंह ने अपनी कविता-“मैं बिहार हूं….” के माध्यम से बिहार राज्य की गरिमा का बखान किया। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र से पधारे धनंजय कुमार कुटेमाटे ने अपने उद्गार में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा की महत्ता को भी बताया। समारोह समिति के संयोजक प्रसून लतांत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कवि सम्मेलन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!