कटिहार में MLC-महापौर ने 15 टीबी मरीज गोद लिए: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बांटी ‘फूड बास्केट’

कटिहार में MLC-महापौर ने 15 टीबी मरीज गोद लिए: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बांटी ‘फूड बास्केट’

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

कटिहार में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शनिवार को टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल और नगर महापौर उषा अग्रवाल ने 15 टीबी मरीजों को गोद लिया। उन्होंने मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण भी किया।

इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और उन्हें बीमारी से जल्द स्वस्थ होने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि टीबी एक इलाज योग्य बीमारी है।

दवा के साथ पौष्टिक भोजन भी जरूरी

उन्होंने जोर दिया कि नियमित दवा के साथ मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन भी बेहद जरूरी है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से टीबी मरीजों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया, ताकि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कटिहार के सीडीओ डॉ. अशरफ रिजवी, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के कमलेश कुमार साहु, एसटीएस कुमारी अनुराधा सिन्हा, मनोज कुमार, भोला साह, मनीष कुमार और नीतीश पोद्दार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टीबी के लक्षणों और जांच की जानकारी दी

इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने टीबी के प्रमुख लक्षणों, नियमित जांच और निर्धारित अवधि तक दवा का सेवन करने के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टीबी के मरीजों को समय पर इलाज और पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराने से उनके स्वस्थ होने की संभावना बेहतर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!