डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
97989448940
श्रावण मास के पावन अवसर पर भागलपुर के लोदीपुर पंचायत के अभिलाषा भवन के स्थित अपने घरों में प्रतिष्ठित समाजसेवी दवाई विक्रेता *कुंदन मिश्रा* एवं उनकी पत्नी *सिखा मिश्रा* ने विधि-विधान के साथ *श्री रुद्राभिषेक* संपन्न कराया।
अपने मन मंदिर के घरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों ने भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और बेलपत्र से अभिषेक किया। यजमान कुंदन मिश्रा और सिखा ने पूरे परिवार के साथ पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं आचार्य मुकेश बाबा ने आज का दिन बहुत शुभ दिन बताते हुए कहा कि
*सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि (सुबह 08:00 बजे तक) और उसके पश्चात त्रयोदशी तिथि थी। इस दिन सावन का दूसरा सोमवार और सोम प्रदोष व्रत का संयोग था।शुभ एवं अशुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक।ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:29 AM से सुबह 05:17 AM तक।राहुकाल: सुबह 07:27 बजे से सुबह 09:07 बजे तक (इस दौरान शुभ कार्य करने से बचें)।दिशा शूल: पूर्व दिशा को देखते हुए अपने यजमान कुंदन मिश्रा के आवास पर पांच पंडितों के वैदिक मंत्रों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न किया और ब्राह्मण पंडितों ने बहुत आशीर्वाद दिया ।इस पूजा में आए श्रद्धालुओं में सीखा कि माँ – संगीता पांडे ,बहन सुनीता ,बहन डॉली, नेहा,बहनोई राहुल पांडे,भाई आयुष्मान ने सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना के साथ अभिषेक किया ।वहीं आचार्य कुंदन ने बताया कि कई वर्षों से इस पूजा को करने का मन बनाते आ रहा था पर कोई न कोई अड़चने आ जाती ।बार बार माँ की तबियत एवं शांति समृद्धि जैसी प्राप्त इस रुद्राभिषेक को करने से प्राप्त होता ऐसा मेरी माँ कहती और आज माँ के आदेशानुसार हम सभी परिवार मिलकर आचार्य बाबा की मुखों से वैदिक मंत्रों उच्चारण करने पर रुद्राभिषेक बाबा शिव की पूजन सम्पन्न हुई ।
पूजा सम्पन्न होने के बाद बाबा भोलेनाथ की आरती के साथ प्रसाद वितरण किया । वहीं मुख्य अतिथि पत्रकार अमित कुमार इस पूजा में उपस्थित होकर बाबा भोलेनाथ को दंडवत करते हुए प्रणाम किया और ऐसा कहा कि “मेरे भोले बाबा की अजब श्रृंगार” देख मन प्रसन्न हो गया ।।
