जगदीशपुर प्रखंड में “हर घर तिरंगा अभियान” के सफल क्रियान्वयन हेतु जीविका को उपलब्ध कराए जाने वाले 4,000 तिरंगा झंडे आज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जगदीशपुर को उपलब्ध कराया गया।
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
उल्लेखनीय है कि 4,000 तिरंगा झंडों का निर्माण नयी उड़ान जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ (CLF) से जुड़ी दीदियों द्वारा बहुत ही कम समय में किया गया। दीदियों ने पूरी तत्परता, मेहनत एवं उत्साह के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर झंडों का निर्माण कर अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM) श्री रोशन कुमार, अकाउंटेंट श्री मिथिलेश कुमार, CC मानिकिरण, तथा नयी उड़ान CLF की दीदियाँ रीना दीदी एवं संजू दीदी उपस्थित रहीं।
इस पहल से न केवल हर घर तिरंगा अभियान को मजबूती मिलेगी, बल्कि जीविका से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आय के अवसर भी प्राप्त हुए हैं। यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में जीविका के प्रयासों को भी प्रदर्शित करती है।
