2009 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट पहुंचे झारखंड के मंत्री संजय यादव, बोले- मेरे खिलाफ नहीं जारी हुआ कोई नया वारंट
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री और गोड्डा विधायक संजय यादव वर्ष 2009 में दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में भागलपुर एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए अदालत में भौतिक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और मामले को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की
संजय यादव ने कहा कि उनके खिलाफ अदालत की ओर से कोई नया वारंट जारी नहीं हुआ है उन्होंने बताया कि सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने वाले गवाहों के खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी किया है मंत्री ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में उनके ढाका मोड़ स्थित आवासीय परिसर में पारंपरिक चैती दुर्गा पूजा का आयोजन हुआ था उसी दौरान चुनाव की घोषणा होने के कारण आचार संहिता लागू थी पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने को आधार बनाकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था संजय यादव का कहना है कि यह कोई राजनीतिक या चुनावी कार्यक्रम नहीं बल्कि वर्षों पुरानी पारिवारिक और धार्मिक परंपरा है उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से धार्मिक आयोजन को चुनावी गतिविधि से जोड़ दिया
उन्होंने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है और वह न्यायपालिका का सम्मान करते हुए कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि मामले की सुनवाई स्पीड ट्रायल के तहत चल रही है
बाइट — संजय यादव उद्योग मंत्री झारखंड सरकार
बाइट — नारायण पाठक अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय
भागलपुर
