मायागंज में घायल युवक को नहीं मिला समय पर इलाज, दम टूटा, परिजनों ने तीन घंटा तक अस्पताल में किया हंगामा

मायागंज में घायल युवक को नहीं मिला समय पर इलाज, दम टूटा, परिजनों ने तीन घंटा तक अस्पताल में किया हंगामा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हुए युवक का समय पर इलाज नहीं मिलने पर मौत हो गई मायागंज अस्पताल में उसने दम तोड़ा मृतक की पहचान मिथिलेश पासवान 23 के तौर पर की हूवी है वह मिर्जाचौकी झारखंड के रहने वाला था वह सीढ़ी पर से गिरकर घायल हो गया था परिजनों ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया, लेकिन यहां पर समय पर इलाज नहीं मिल सका, जिसके कारण उसकी मौत हो गई घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और अस्पताल में जमकर हंगामा किया 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा, इसके बाद मायागंज अस्पताल में बरारी पुलिस चौकी के कर्मियों ने शांत कराया मृतक के भाई छत्टू पासवान का आरोप है कि हम मायागंज अस्पताल लाए थे इमरजेंसी गेट के बाहर तकरीबन डेढ़ घंटे से ज्यादा हम लोगों को खड़ा रखा उसके बाद डॉक्टर आए उन्होंने कहा, यहां इलाज नहीं होगा दूसरे विभाग में भेज दिया वहां गए तो उन्होंने कहा, यहां इलाज नहीं होग 4 घंटे तक एक-दूसरे विभाग भेजता रहा, लेकिन डॉक्टर ने ना तो किसी प्रकार की जांच की, ना कोई इंजेक्शन लगाया, ना कोई परिवार वालों की बात सुनी आखिरकार उनकी मौत हो गई उन्होंने कहा कि पूर्वी बिहार के सबसे बड़े अस्पताल हम लोग आए थे, लेकिन यहां डॉक्टर सुनने को तैयार नहीं थे बोलने पर डॉक्टर ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की पुलिस के सामने कहा, यहां इलाज नहीं होगा घटना के बाद बरारी पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है मामले पर अस्पताल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!