मिर्जापुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, नाला बंद होने से जलनिकासी का संकट

मिर्जापुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, नाला बंद होने से जलनिकासी का संकट

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपूर सबौर के चंदेरी पंचायत के मिर्जापुर गांव के वार्ड संख्या 7, 8 और 9 में सड़क किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के किनारे बारिश और घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए पहले से नाला बना हुआ था आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा नाले को तोड़कर बंद कर दिया गया और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है नाला बंद होने के कारण बारिश के मौसम में जलनिकासी की समस्या गंभीर होने की आशंका है ग्रामीणों का कहना है कि पहले बारिश का पानी और घरों से निकलने वाला पानी इसी नाले के माध्यम से बाहर निकल जाता था लेकिन नाला बंद किए जाने के बाद पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न हो गई है इससे सड़क के किनारे जलजमाव होने के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होने से न केवल जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है, बल्कि सड़क के किनारे आवागमन में भी परेशानी बढ़ सकती है बरसात के दौरान यदि पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया तो घरों और सड़क पर पानी जमा होने से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर सरकारी भूमि की मापी कराने, अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट करने तथा बंद किए गए नाले को पुनः चालू कराने की मांग की है लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन और सार्वजनिक नाले को अतिक्रमण मुक्त कर जलनिकासी व्यवस्था बहाल करना जरूरी है, ताकि आने वाले दिनों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन इस मामले में कब तक जांच कर कार्रवाई करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!