रोटरी विक्रमशिला पिंक ने नव रोटरी वर्ष 2026–27 का शुभारंभ पौधारोपण एवं चिकित्सकों के सम्मान के साथ किया

रोटरी विक्रमशिला पिंक ने नव रोटरी वर्ष 2026–27 का शुभारंभ पौधारोपण एवं चिकित्सकों के सम्मान के साथ किया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर बिहार

ऐंकर — भागलपुर रोटरी वर्ष 2026–27 के शुभारंभ के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने सैंडिश कंपाउंड एवं श्याम सुंदर विद्या निकेतन विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर समाज एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सक *डॉ. विनय कृष्ण सिंह (जेनरल फिजिशियन) तथा डॉ. शुभम सार्थक (सर्जन , सदर हॉस्पिटल, भागलपुर)* को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नव रोटरी वर्ष के प्रथम दिवस आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से क्लब ने सेवा, सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया तथा सभी ने समाजहित में ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!