नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा आज सबौर थाना का निरीक्षण किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा आज सबौर थाना का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की समीक्षा, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की निष्पादन में तेजी लाने, प्रभावी रात्रि गश्ती एवं वाहन जांच को और सुदृढ़ करने, अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी पर कठोर कार्रवाई, मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने, अपराधियों पर सतत निगरानी रखने, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील, सम्मानजनक एवं जनहितकारी व्यवहार बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
जन विश्वास, संकल्प हमारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!