कटिहार में यदुवंशी सेना ने निकाली कृष्ण शोभायात्रा: श्री राम सेना ने की सेवा, शहीद चौक पर लगाया शरबत-पानी कैंप

कटिहार में यदुवंशी सेना ने निकाली कृष्ण शोभायात्रा: श्री राम सेना ने की सेवा, शहीद चौक पर लगाया शरबत-पानी कैंप

संवाददाता मनोज कुमार कटिहार बिहार

जन्माष्टमी पर कटिहार भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा रहा। यदुवंशी सेना ने एक बड़ी शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इससे शहर की सड़कें कृष्ण भक्ति में डूब गईं।
यह शोभायात्रा हवाई अड्डा मैदान से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त हाथों में ध्वज लिए, सिर पर पीली पगड़ी पहने और राधे-कृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की आकर्षक झांकियां रथ पर सजी थीं, जो लोगों को खूब पसंद आईं। लोग कान्हा और राधा-कृष्ण की झलक को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते दिखे।
शोभायात्रा हवाई अड्डा मैदान से झुलनिया मोड़, शिव मंदिर चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, एमजी रोड, शहीद चौक और मिरचाईबाड़ी होते हुए हृदयगंज स्थित राज गार्डन पहुंची।

शरबत, ठंडा पानी और फल दिया

यहां पूजा के बाद प्रसाद और महाभंडारे के साथ यात्रा खत्म हुई। पूरे रास्ते ढोल-नगाड़ों और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। पैदल भक्तों के साथ बाइक और चार पहिया वाहनों का बड़ा समूह भी चल रहा था।
इस शोभायात्रा में आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द की एक अच्छी तस्वीर भी दिखी। जब शोभायात्रा शहीद चौक पहुंची, तो वहां श्री राम सेना ने भक्तों के लिए एक खास सेवा शिविर लगाया था।
गर्मी और चिपचिपी गर्मी के बीच शिविर में भक्तों को शरबत, ठंडा पानी और फल दिए गए। श्री राम सेना के कार्यकर्ता खुद लोगों के बीच जाकर सेवा कर रहे थे।

श्रीकृष्ण के संदेश को लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य

एक तरफ श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज रहे थे, वहीं राम भक्तों की सेवा ने इस आयोजन में भाईचारे का संदेश दिया।
आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का मकसद भगवान श्रीकृष्ण के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देना भी इसका उद्देश्य है।
इस सेवा शिविर में अध्यक्ष बिक्कू सिंह, संरक्षक पप्पू पांडे, आशीष शर्मा, अभिषेक मिश्रा, विनोद शाह, रणविजय सिंह, राहुल सिंह, सरोज यादव, अमित पासवान, अमित कुमार, रवि झा, अभिषेक सिंह, प्रकाश कुमार, मिथुन पासवान, करण कुमार और अक्षय कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!