डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
राघोपुर तटबंध के कटाव को लेकर पुलिस अधीक्षक तत्पर, राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार कर रहे निगरानी
आज दिनांक 04.09.2026 को परबत्ता थाना अंतर्गत राघोपुर तटबंध में हो रहे कटाव के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया।
बाढ़ की स्थिति को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार सक्रिय हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक सतर्कता बरतने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
