पांच साल के बच्चे को ट्रक ने मारी ठोकर
भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पुरैनी बाजार पर एक पांच साल के बच्चे को ट्रक ने मारी ठोकर बच्चे को ठोकर लगने से उसका दाया पैर घुटने से बिलकुल चूर हो गया ट्रक ने भागने की कोशिश की लेकिन उस ट्रक को पकड़ लिया गया बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तुरंत भागलपुर हॉस्पिटल ले जाया गया उसका उपचार चल रहा है लेकिन बच्चे का एक पैर बिल्कुल ही खत्म हो गया है भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर आये दिन ऐसी घटना देखने को मिलती है जिसका कारण है ओवर लौड ट्रक का चलना हालांकि बच्चे का अभी उपचार जारी है बच्चे का नाम आयुष है उम्र 5 साल बताया जा रहा है
