भूमिहीनों को वास भूमि उपलब्ध कराने के लिए सात दिवसीय शिविर जगदीशपुर पंचायत भवन में

भूमिहीनों को वास भूमि उपलब्ध कराने के लिए सात दिवसीय शिविर जगदीशपुर पंचायत भवन में

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर जगदीशपुर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने के लिए जगदीशपुर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान भूमिहीन परिवारों का नाम दर्ज कर उन्हें चिह्नित किया जाएगा तथा जांच के बाद पात्र लाभुकों को भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जाएगी।
अभियान के तहत जगदीशपुर, जमनी, शाहजांगी, बैजानी, इमामपुर, खीरीबांध, हबीबपुर, पुरैनी, सोनूचक, सोनौली, भवानीपुर देसरी, सैनो, चांदपुर सहित प्रखंड की अन्य पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
जगदीशपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी अमरजीत कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश पर भूमिहीन परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराने के लिए लाभुकों का नाम दर्ज कर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले भूमिहीन परिवारों को नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर अपना नाम दर्ज कराने की अपील की साथ ही जगदीशपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल ने अपने पंचायत के 14 वार्ड को सूचित कर भूमि हीन परिवार को ग्राम पंचायत में आकर अपना नाम दर्ज करा कर अपनी जाँच प्रक्रिया को आगे बढ़ाए और अपने वार्ड और पंचायत के भूमि हीन परिवार को जगरूप करे ताकि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना का लाभ ले सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!