मध्य विद्यालय जगदीशपुर में धूमधाम से मना मीना उत्सव

मध्य विद्यालय जगदीशपुर में धूमधाम से मना मीना उत्सव

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

बालिका शिक्षा के लिए समर्पित यूनिसेफ द्वारा दिया गया काल्पनिक पात्र मीना के जन्मदिन पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर में मीना मंच द्वारा मीना उत्सव धूमधाम मनाया गया । इसमें बच्चों ने मीना को समर्पित रंगोली , चित्रांकन , बालिका शिक्षा से संबंधित लघु नाटक तथा बालिकाओं के आत्मरक्षा के लिए कुछ कला को प्रदर्शित किए। इसमें श्रेया , रितु , परी , सुन्दरम, कोमल, काजल, स्नेहा , पार्वती , रवीना , सृष्टि, वर्षा , सौम्या , दीक्षा , रेशम, आंचल, आराध्या ,रूपा तथा साक्षी ने भाग लिए। प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने कहा मेरे विद्यालय में मीना मंच सक्रिय रूप से संचालित है जो समय समय पर बालिका शिक्षा हेतु जागरूकता अभियान संचालित करती रहती है ।मीना मंच का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस अवसर पर शिक्षिका वीणा कुमारी , शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा , भारती कुमारी सहित सभी शिक्षक और छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!