दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग पर ऑटो ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
दुमका भागलपुर मुख्य मार्ग के शराब फैक्ट्री के पास एक ट्रक ने रजौन से आ रही ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें धनसार गांव थाना रजौन जिला बांका निवासी सूरज कुमार यादव जिसका उम्र 14 वर्ष है जिसकी मौत हो गई एक्सीडेंट होने के बाद उसको तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर लाया गया लेकिन हॉस्पिटल आने के क्रम में रस्ते में ही उसकी मौत हो गई थी डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया परिजनों को सूचना मिलने पर वो सब जगदीशपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे अपने परिजन की लाश को देख कर रोने बिलखने लगे उसके पिता विजय यादव ने बताया कि कुछ सामान लेने के लिए वो घर से जगदीशपुर जा रहा था लेकिन रस्ते में घटना हो गई मृत दो भाई दो बहन है ये छोटा भाई था मौके पर जगदीशपुर थाना पुलिस पहुंची फिर जगदीशपुर पुलिस ने रजौन थाने को सूचित किया रजौन थाने से पुलिस आई
