मेरे सपनों का भारत के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता मध्य विद्यालय जगदीशपुर में

मेरे सपनों का भारत के तहत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता मध्य विद्यालय जगदीशपुर में

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

विभागीय आदेशानुसार अनुसार मेरे सपनों का भारत के तहत संकुल संसाधन केंद्र लोकनाथ हाईस्कूल जगदीशपुर के अन्तर्गत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच संकुल स्तरीय सेवा चित्र प्रतियोगिता समन्वयक सह वरीय प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर की कला शिक्षिका शिल्पा कुमारी तथा प्रियंका कुमारी निर्णायक की भुमिका निर्वाह्य कर रही थी ।प्रतियोगिता वर्ग एक से पांच में प्रथम स्मृति कुमारी प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर अनुसूचित, द्वितीय खुशी कुमारी मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा तृतीय स्थान अनन्या सिंह मध्य विद्यालय कोलाखुर्द वहीं वर्ग छह से आठ में प्रथम स्नेह कुमारी मध्य विद्यालय जगदीशपुर, द्वितीय राज कुमार मध्य विद्यालय कोलाखुर्द तथा तृतीय स्थान श्रेया कुमारी के प्राप्त किए। इस अवसर प्रधान शिक्षक शशांक राज ,शिक्षिका प्रज्ञा , शाहिना खातून , पूजा कुमारी , भारती कुमारी शिक्षक अंशु कुमार, अजय कुमार ओझा , निर्भय कुमार ,राजीव कुमार सहित विभिन्न विद्यालय के शिक्षक और छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!