सुल्तानगंज थाना पहुंचे आईजी विवेक कुमार, पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सुल्तानगंज थाना पहुंचे आईजी विवेक कुमार, पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मंगलवार को सुल्तानगंज थाना का निरीक्षण किया थाना पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके बाद आईजी ने थाना परिसर, भवन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने थाना भवन की स्थिति, जर्जर हिस्सों और परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना में संधारित विभिन्न दस्तावेजों और अभिलेखों की भी जांच की उन्होंने लंबित कांडों की स्थिति, मामलों में अब तक हुई कार्रवाई और अनुसंधान की प्रगति के बारे में पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली आईजी ने आगंतुक पंजी, गुंडा पंजी, मालखाना तथा वारंट और कुर्की से संबंधित अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से अभिलेखों के नियमित रखरखाव और उनमें दर्ज मामलों की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के दौरान थाना की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। पुलिस पदाधिकारियों से थाना परिसर की सुरक्षा, लंबित मामलों और फरार आरोपितों के संबंध में की जा रही कार्रवाई के बारे में पूछा गया।आईजी विवेक कुमार ने थाना भवन और परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जर्जर भवन की स्थिति की जानकारी ली थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के कामकाज से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया उन्होंने अधिकारियों को थाना की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखने और अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा निरीक्षण के बाद आईजी विवेक कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने मीडिया को बताया कि सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा जाएगा
उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी और निगरानी बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाएगा आईजी ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की जाएगी भीड़भाड़ वाले इलाकों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं
पुलिस की कोशिश रहेगी कि त्योहारों के दौरान आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन संपन्न हो आईजी विवेक कुमार ने श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में की गई सुरक्षा व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि श्रावणी मेला शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे इसी तरह आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान भी पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से लंबित कांडों में अब तक की गई कार्रवाई और अनुसंधान की स्थिति की जानकारी ली
वारंट और कुर्की से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया निरीक्षण के दौरान आईजी विवेक कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के अलावा डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार, शाहकुंड अंचल के इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, एसआई विष्णुदेव कुमार, अनुज कुमार, अक्षय कुमार और दयानंद मंडल समेत थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे आईजी के निरीक्षण को देखते हुए थाना परिसर में पुलिस व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जानकारी अधिकारियों ने उपलब्ध कराई। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की स्थिति, लंबित कांडों की समीक्षा और आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर सुरक्षा तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!