नवरात्रि पर भागलपुर विधायक रोहित पाण्डेय द्वारा फलाहार सह भजन संध्या का आयोजन,

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

नवरात्रि पर भागलपुर विधायक रोहित पाण्डेय द्वारा फलाहार सह भजन संध्या का आयोजन,

माँ दुर्गा की आरती से भक्तिमय होगी संध्या।

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भागलपुर के नगर विधायक श्री रोहित पाण्डेय जी के द्वारा 17 अक्टूबर, शनिवार को संध्या 4 बजे से बरारी रोड स्थित आदित्री सेलिब्रेशन में फलाहार सह भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य लोगों के सम्मिलित होने की अपेक्षा है।
माँ जगदम्बा की आराधना को समर्पित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करना, मन में सेवा भाव जागृत करना तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा प्राप्त करना है।
विधायक रोहित पाण्डेय जी की इस पहल का भाव है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व विकास के साथ साथ समाज में सकारात्मक विचारों, सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। माँ जगदम्बा की कृपा से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शक्ति, सद्बुद्धि और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले, इसी भावना के साथ इस आयोजन की परिकल्पना की गई है।
कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा नृत्य एवं गायन के साथ माँ दुर्गा की महिमा का गुणगान एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भक्ति संगीत के माध्यम से श्रद्धालु माँ जगदम्बा की आराधना करेंगे तथा पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर होगा।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण माँ दुर्गा की भव्य आरती होगी। आरती के दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से माँ जगदम्बा की वंदना कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति तथा कल्याण की कामना करेंगे। माँ के चरणों में प्रार्थना की जाएगी कि सभी को सेवा, समर्पण, साहस और सदाचार के मार्ग पर चलने की शक्ति प्राप्त हो।
फलाहार सह भजन संध्या का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का अवसर भी बनेगा। नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, बुराई पर अच्छाई की विजय तथा नारी शक्ति के सम्मान का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा मिलती है।

विधायक रोहित पाण्डेय जी की ओर से श्रद्धालुओं एवं भागलपुरवासियों से इस भक्तिमय आयोजन में सम्मिलित होकर माँ जगदम्बा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भजन-कीर्तन एवं आरती में सहभागी बनने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!