डेस्क बिहार भागलपुर
11-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर में पुलिस की कार्रवाई, सुनील यादव के घर से देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद
भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने सुनील यादव के घर से एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस दौरान पुलिस ने सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार जगदीशपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सैनो गांव निवासी सुनील यादव अपने घर से अवैध तरीके से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सुनील यादव के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल फोन मिले।पुलिस ने मौके से सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने दी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है
