डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
सुशासन दिवस को लेकर विधायक मनोज यादव ने की बैठक, जिला जदयू कार्यालय में दीप जलाकर नीतीश कुमार के कार्यकाल को किया याद
बांका नगर भवन में आयोजित होने वाले नीतीश जनसंवाद एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक मनोज यादव ने बांका परिसदन में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नगर भवन पहुंचने की अपील की
इस अवसर पर जिला जदयू कार्यालय में सुशासन दिवस की वर्षगांठ पर विधायक मनोज यादव सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन एवं उनके कार्यकाल को याद किया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के आयोजन के प्रति अपनी सहभागिता जताई
बैठक के दौरान विधायक मनोज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के शासनकाल में बिहार में सुशासन स्थापित करने के साथ विकास कार्यों को गति देने का काम किया है। उनके कार्यकाल में बिहार में हुए विकास कार्यों और सुशासन की पहल को प्रदेश की जनता लंबे समय तक याद रखेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की वर्षगांठ के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में सुशासन दिवस एवं नीतीश जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बांका नगर भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विधायक ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ जुटने और अधिक से अधिक संख्या में नगर भवन पहुंचने का आह्वान किया
बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद अली, जदयू प्रखंड अध्यक्ष क्रांति कुशवाहा, फुल्लीडुमर प्रखंड जदयू अध्यक्ष चंदन यादव, मीडिया प्रभारी द्वारिका प्रसाद मिश्र, बस्की सिंह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
