डेस्क बिहार भागलपुर
24-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
भागलपुर के मिरजानहाट चौक पर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना, दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की चेतावनी
भागलपुर शहर के दक्षिणी क्षेत्र मिरजानहाट चौक पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।अभियान के दौरान अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे दोबारा सड़क या सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण न करें।नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप देखा गया। वहीं अभियान का उद्देश्य शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखना और आम लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है
