राजकुमार सिंह को जदयू भागलपुर जिले का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840

राजकुमार सिंह को जदयू भागलपुर जिले का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक (मटिहानी) एवं प्रदेश महासचिव राजकुमार सिंह को भागलपुर जिले का जिला प्रभारी मनोनीत किए जाने पर जदयू, भागलपुर के जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि राजकुमार सिंह एक अनुभवी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके राजनीतिक अनुभव, सांगठनिक क्षमता एवं कुशल नेतृत्व का लाभ भागलपुर जिले में पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।
प्रदेश सचिव सुड्डू साई ने कहा कि राजकुमार सिंह का लंबा राजनीतिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समर्पण संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
प्रदेश सचिव संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि उनका जिला प्रभारी बनना संगठन के लिए सुखद और उत्साहवर्धक है।
प्रदेश सचिव शबाना दाऊद ने कहा कि राजकुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।
कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों में तेजी आएगी और पार्टी के कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
शेखर पांडे ने कहा कि राजकुमार सिंह जी का अनुभव और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा भागलपुर जदयू के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं को नई प्रेरणा मिलेगी तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
डॉ. प्रीति कुमारी ने कहा कि राजकुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने का अवसर मिलेगा।
सोनी सिंह ने कहा कि उनका जिला प्रभारी बनना भागलपुर जदयू परिवार के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
रेनू सिंह निषाद ,महादेव मंडल, संजय राम,अर्जुन शाह, विभूति गोस्वामी, धनंजय मंडल ,हीरा पांडे ,सकलदेव मंडल ,अनुज सिंह, वीरेंद्र सिंह ,संजय सिंह,फैसल, सीपु मंडल,एहसान उल राजा डेविड, गोलू मंडल ,अनिरुद्ध मंडल, दीपक चौहान, दीपक गुप्ता उमा मोदी ,दीपक सिंह, रिंटू चंद्रवंशी ,शाबान खान, मनोज मंडल, प्रिंस कुशवाहा, संतोष पटेल ,शालिनी साह , कल्याणी शाह, अंजू कुशवाहा रोजी रानी ,अखिलेश सिंह आनंद यादव अशोक सिन्हा सुधांशु शेखर, विनय कुमार यासमीन अंसारी बृज किशोर सिंह , विजय मंडल,रवि शंकर सिन्हा शाहबाज आलम मुन्ना ,किशोर कुमार ,बृजेश सिंह गुरदेव मंडल , सदानंद कुमारललन कुशवाहा, विनय कुमार, मनीष कुमार
सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बधाई दिया।
उपरोक्त जानकारी जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!