पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म, मां-बेटी दोनों स्वस्थ

डेस्क बिहार भागलपुर
28-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने बच्ची को दिया जन्म, मां-बेटी दोनों स्वस्थ

 

भागलपुर जिले के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कटिहार से पहुंची मेमो ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने ट्रेन में ही एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दे दिया
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय रंजीत पासवान और वार्ड पार्षद राज आनंद ने तत्परता दिखाते हुए महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में मां और नवजात बच्ची का इलाज किया गया राहत की बात यह है कि फिलहाल मां और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। वहीं इस मुश्किल घड़ी में स्थानीय लोगों की तत्परता और मानवीय पहल की इलाके में सराहना हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!