डेस्क बिहार भागलपुर
28-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 25 नवंबर 2026 को जारी परीक्षा सूचना में सत्र 2023-27, 2024-28 एवं 2025-29 के वैसे विद्यार्थियों को पुनः परीक्षा देने का निर्देश दिया गया है, जिन्होंने पूर्व में विश्वविद्यालय के निर्धारित विषय बास्केट से बाहर विषयों का चयन कर परीक्षा दी थी। इस निर्णय के विरोध में विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्र संगठनों ने एकजुट होकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई
छात्र संगठनों का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा 20 नवंबर 2024 को विषय चयन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। विद्यार्थियों ने तत्कालीन विश्वविद्यालयीय व्यवस्था एवं महाविद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराए गए विषयों के आधार पर ही विषयों का चयन कर परीक्षाएँ दी थीं। ऐसे में यदि विषय चयन अथवा बास्केट निर्धारण में कोई त्रुटि हुई है तो इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की है, विद्यार्थियों की नहीं
छात्र संगठनों ने एक स्वर में कहा कि विश्वविद्यालय अपनी प्रशासनिक लापरवाही का दंड विद्यार्थियों को नहीं दे सकता। पहले ही विलंबित शैक्षणिक सत्र और परीक्षा परिणामों की समस्याओं से जूझ रहे विद्यार्थियों पर दोबारा परीक्षा थोपना उनके भविष्य के साथ अन्याय है।
सभी छात्र संगठनों की प्रमुख मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने इस निर्णय को तत्काल वापस ले तथा पूर्व में परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों की परीक्षाओं को मान्य करते हुए विश्वविद्यालय के बास्केट में विषय को शामिल कर उन्हें दोबारा परीक्षा देने से मुक्त करे।
छात्र संगठनों ने स्पष्ट किया कि यह किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और अधिकारों का सवाल है। इस मुद्दे पर सभी छात्र संगठन एकजुट हैं और विद्यार्थियों के हित में सामूहिक रूप से आवाज उठाते रहेंगेछात्र संगठन के प्रतिनिधि के रूप में छात्र रालोमो के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सत्यम मिश्रा,छात्र राजद के टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज,छात्र जेडीयू के सुब्रत रॉय,nsui के अमन मिनाती आदि उपस्थित थे।
