डेस्क बिहार भागलपुर 29-11-2026
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा
भागलपुर बिहार
भागलपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का सनसनीखेज मामला,फर्जी प्रोस्पेक्टस बनाकर जूनियर छात्रों के लिए तय किया गया था ड्रेस कोड, 2 से 3 सीनियर छात्रों पर निलंबन की तलवार
भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है नेशनल मेडिकल कमीशन में शिकायत पहुंचने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने जांच कराई जिसमें रैगिंग की शिकायत सही पाई गई।जांच के दौरान एक फर्जी प्रोस्पेक्टस भी बरामद हुआ है जिसे कॉलेज प्रशासन ने नहीं बल्कि संस्थान के ही कुछ पूर्व सीनियर छात्रों ने तैयार किया था। इस प्रोस्पेक्टस में जूनियर छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित करने के साथ कुछ छात्रों को कथित तौर पर रैगिंग के लिए चिन्हित किया गया था मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ.संदीप लाल ने एंटी रैगिंग कमेटी के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर दो से तीन आरोपी छात्रों को एक सेमेस्टर के लिए निलंबित करने की तैयारी है वहीं कुछ जूनियर छात्रों से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
इसके अलावा फर्जी प्रोस्पेक्टस तैयार करने वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट के आधार पर कई अन्य छात्रों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।कुल मिलाकर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के इस मामले ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और कॉलेज प्रशासन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं
