जगदीशपुर के व्यवसाई पर जान लेवा हमला जगदीशपुर हॉस्पिटल से रेफर मायागंज

जगदीशपुर के व्यवसाई पर जान लेवा हमला जगदीशपुर हॉस्पिटल से रेफर मायागंज

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार

जगदीशपुर बाजार में सामान देने से मना करने पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देशरी निवासी सुबोध राम ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर बबलू साह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार 17 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे बबलू साह सामान लेने दुकान पर आया था। सामान देने से मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। आरोप है कि मुक्का से मुंह पर मारने से सुबोध राम के दो दांत टूट गए और जबड़े में चोट लगी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!