15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर चांदपुर पंचायत भवन अवस्थित कनेरी में उपमुखिया श्री राज कुमार साह के द्वारा झंडोत्तोलन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। भारी भीड़ के साथ चांदपुर पंचायत के सभी ग्रामीणों ने झंडोउत्तोलन का सम्मान किया।
रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा भागलपुर बिहार
चांदपुर पंचायत के उप मुखिया राज कुमार साह ने चांदपुर पंचायत में 15 अगस्त का झंडोत्तोलन किया इस असवर पर चांदपुर पंचायत के सभी ग्रामीण मौजूद रहे इस बार मुखिया अर्चना कुमारी ने झंडोत्तोलन नहीं किया जब कि चार सालों से मुखिया ही पंचायत भवन में झंडोत्तोलन करते आ रहे है इस बार चांदपुर मोदीपुर में पंचायत सरकार भवन बनाया गया है जिसमें चांदपुर पंचायत के मुखिया ने झंडोत्तोलन किया चांदपुर पंचायत के ग्रामीणों का कहना है कि जब से अर्चना कुमारी मुखिया बनी है तब से पंचायत भवन में झंडोत्तोलन किया करती थी लेकिन इस बार वो पंचायत भवन में झंडोत्तोलन करने नहीं आई ना ही किसी ग्रामीण को सूचना दिए अगर उपमुखिया राज कुमार शाह नहीं होते तो शायद चांदपुर पंचायत में 15 अगस्त का झंडोत्तोलन भी नहीं हो पाता सभी ग्रामीणों ने झंडोत्तोलन केबाद उपमुखिया राज कुमार साह का धन्यवाद किया साथ ही आने वाले चुनाव में चांदपुर पंचायत के मुखिया पद से चुनाव लड़ने का सभी ग्रामीणों ने आग्रह किया सभी के आग्रह के उप मुखिया राज कुमार साह से स्वीकार किया
