डेस्क/बिहार
लोकेशन/भागलपुर
रिपोर्ट/अमित कुमार
9798944840
भागलपुर, 29 नवंबर 2026
IMA AMS EZ-CON 2026 एवं IMA Bhagalpur Annual Conference संपन्न; सभी वैज्ञानिक सत्र एवं फ्री पेपर सत्र सफलतापूर्वक संपन्न
आईएमए भागलपुर शाखा द्वारा आईएमए बिहार के तत्वावधान में आयोजित IMA AMS EZ-CON 2026 (ईस्ट ज़ोन एनुअल मेडिकल कॉन्फ्रेंस) एवं IMA Bhagalpur Annual Conference (सत्र 2026-27) का भव्य आयोजन आज आईएमए हॉल, भागलपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस एक दिवसीय महासम्मेलन में देशभर से आए प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञों, वक्ताओं, शोधकर्ताओं एवं सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन के शुभारंभ पर आईएमए भागलपुर की अध्यक्ष एवं आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. रोमा यादव ने दीप प्रज्वलित करके सभी वैज्ञानिक सत्रों एवं फ्री पेपर सत्रों का विधिवत उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही ज्ञान, शोध और चिकित्सा सेवा के इस महायज्ञ का आगाज़ हुआ।
अपने संबोधन में डॉ. रोमा यादव ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि नई चिकित्सा तकनीकों, शोध और सहानुभूतिपूर्ण स्वास्थ्य सेवा के संगम का पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन में युवा शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्रों के माध्यम से जो नई सोच प्रस्तुत की है, वह भविष्य के चिकित्सा क्षेत्र की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगी।
सम्मेलन के दौरान आयोजित विभिन्न वैज्ञानिक सत्रों में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और शोध साझा किए। वहीं, फ्री पेपर सत्र में युवा डॉक्टरों एवं शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययनों को प्रस्तुत किया, जिनका मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। दोनों ही सत्रों में प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई और सभी सत्र अपने निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
इस अवसर पर वैज्ञानिक सत्रों को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं एवं उनके विषयों की सूची इस प्रकार है:
1. डॉ. कुमार गौरव – “बियॉन्ड मेडिसिन्स: कैन वी मॉड्यूलेट ह्यूमन ब्रेन?”
2. डॉ. बिनय कुमार – दैनिक अभ्यास में चिकित्सा कानूनी मुद्दे
3. डॉ. शेखर चक्रवर्ती – डॉ. ए. के. एन. सिन्हा ओरेशन: युवा डायबिटीज रोगी का उपचार
4. डॉ. सी. साईराम – ऑन्कोलॉजिक आपातकाल
5. डॉ. अमर रंजन – फ्लोसाइटोमेट्री के सिद्धांत एवं नैदानिक अनुप्रयोग
6. डॉ. श्याम नारायण प्रसाद – पोस्ट ट्यूबरकुलोसिस ऑब्सट्रक्टिव एयरवे डिजीज
7. डॉ. एस. पी. तिवारी – डायबिटिक रेटिनोपैथी
8. डॉ. सत्यजीत बोरा – हॉट फ्लशेज एंड द फ्रैजाइल बोन: स्मार्ट महिलाओं का सशक्तिकरण
9. डॉ. एम. वेंकटचलपति – उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम: डॉक्टरों को क्या जानना चाहिए
10. डॉ. पीयूष जैन – डॉ. बी. सी. रॉय ओरेशन: आईएमए डॉक्टरों के बीच नेतृत्व विकास
11. डॉ. वीरेंद्र कुमार – हार्ट फेल्योर में बायोमार्कर्स की भूमिका
12. डॉ. रेनू उपाध्याय – फीटल मेडिसिन: इनसाइड द कॉकपिट
13. डॉ. मोहन राज – नवजात शिशुओं की श्रवण जांच एवं बच्चों में श्रवण हानि का प्रबंधन
14. डॉ. हिमाद्री शंकर – हमारे क्षेत्र में सीकेडी को समझना: स्थानीय जोखिम कारकों से बेहतर किडनी देखभाल तक
15. डॉ. मनीष मंडल – गॉल ब्लैडर कार्सिनोमा
16. डॉ. एमराना रहमान – पीसीओएस अब पीएमओएस क्यों है
17. डॉ. नीरज सराफ – वयस्कों में पहले दौरे के दौरे का मूल्यांकन एवं प्रबंधन
18. आयुष्मान भारत, पटना के अधिकारी द्वारा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) पर संक्षिप्त चर्चा
डॉ. रोमा यादव ने सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, सत्र अध्यक्षों (चेयरपर्सन्स) तथा प्रतिभागियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति के अथक परिश्रम, सामूहिक प्रयास और आपसी तालमेल के कारण ही यह आयोजन इतना सफल और यादगार बन सका। उन्होंने कहा कि आईएमए भागलपुर शाखा आगे भी इसी तरह ज्ञान के आदान-प्रदान और चिकित्सा सेवा के उत्कृष्टता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
