यूको बैंक अंचल कार्यालय, भागलपुर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो शुभम कुमार, भागलपुर।

यूको बैंक अंचल कार्यालय, भागलपुर के सौजन्य से शनिवार को यूको आरसेटी, भागलपुर परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल प्रबंधक राजकुमार, जिला अग्रणी प्रबंधक अभिनव बिहारी, अंचल कार्यालय के प्रबंधक हेमंत कुमार, तथा यूको आरसेटी निदेशक आनंद कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ स्वच्छता शपथ ली और परिसर में वृक्षारोपण किया।

अंचल प्रबंधक राजकुमार ने कहा कि “स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम है और बैंकिंग संस्थान भी इसके प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

जिला अग्रणी प्रबंधक अभिनव बिहारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता को अभियान न मानकर जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वच्छ वातावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य दे सकता है।”

वहीं निदेशक आनंद कुमार ने कहा कि “आरसेटी में इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को प्रेरित कर स्वच्छ भारत मिशन को गति देना है।”

कार्यक्रम में आरसेटी परिसर की सफाई की गई तथा प्रशिक्षणार्थियों ने शपथ ली कि वे न केवल स्वयं स्वच्छता अपनाएंगे बल्कि इसे 100 अन्य लोगों तक फैलाकर उन्हें भी प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर संकाय सदस्य गुरुगोविंद शुक्ला, कुमोद कुमार झा, सिद्धार्थ शंकर झा, समरेन्द्र कुमार और राजीव रंजन सहित कई अधिकारी एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!